सीहोर : वृद्ध महिला के साथ जालसाजों ने की धोकाधड़ी
फौजी की वृद्ध महिला के साथ जालसाजों ने की धोकाधड़ी
सीहेार। इछावर तहसील के ग्राम बिसनखेड़ा में वृद्ध ग्रामीण महिला जालसाजों की धोकाधड़ी की शिकार हो गई। वृद्ध पीडि़ता का पुत्र भारतीय सेना में कार्यरत है कशमीर में वह तैनात है। वृद्धा ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत कराया है। वृद्धा ने एसपी कार्यालय में भी शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाहीं करने और ठगे गए रूपए दिलाने की मांग की है।
पीडि़ता वृद्धा चिंता बाई पत्नि मदन सिंह ने बताया की बेटा हुकुम सिंह सेना में है। गांव के वंशीलाल पुत्र कलजी मेवाड़ा से ३७ हजार रूपए में स्वयं की कृषि भूमि के पास ६२ डेसिमल भूमि खरीदी थी जिस के दस्तावेज भी सुरक्षित है। जबकी धन सिंह ने भी उक्त भूमि की रजिस्ट्री होना बताया। दोनों की रजिस्ट्री का मिलान किया गया तो सामने आया की बंशीलाल ने धोकाधड़ी कर एक हीं जमीन को दो लोगों को बेच दिया। अब धोकेबाज बंशीलाल भूमि खरीदी के रूपए भी वापस नहीं कर रहा है और जमीन भी नहीं दे रहा है।