भाजपा जिला सीहोर ने किया इन्दौर भोपाल हाईवे पर यात्रियों को भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण’’
आष्टा(नि.प्र.) भारतीय जनता पार्टी के क्षैत्रीय सांसद मनोहरसिंह सौलंकी इच्छानुरूप क्षैत्रीय विधायक रघुनाथसिंह मालवीय की अध्यक्षता में तथा जिलाध्यक्ष रवि जी मालवीय के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा आष्टा के कार्यकर्ताओं ने इन्दौर-भोपाल हाईवे पगारियाराम चौराहा पर जरूरतमंद यात्रियों को भोजन, नाश्ता, चप्पल, सेनेटाईजर, साबुन, फल, बिस्किट, दूध चाय, मास्क इथ्यादि सामग्री का वितरण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पलायन कर रहे मजदूरों और जरूरतमंदों को भोजन एवं अन्य सामग्री वितरण करने के निर्देश भाजपा कार्यकर्ताओं को दिये थे, इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से समितियां बनाकर भोजन, मास्क एवं अन्य सामग्रियों का वितरण कर रहे थे। जिलाध्यक्ष रवि जी मालवीय एवं विधायक रघुनाथसिंह मालवीय तथा सांसद महेन्द्रसिंह सौलंकी ने इस कार्य को लगातार भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले करने के निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिये थे। इसी क्रम में यह कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा एवं कोठरी, जावर, सिद्दीकगंज, मैना, आष्टा ग्रामीण मण्डलों ने उक्त कार्यक्रम लगातार करना निश्चित किया है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल, पूर्व मण्डी अध्यक्ष धरमसिंह आर्य, मण्डी डायरेक्टर रायसिंह मेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नवदीप कौर तथा नसरूल्लागंज के वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र गोढ़ तथा अन्य कई कार्यकर्ता विशेष रूप से सम्मिलित थे।