सीहोर : पीजी कालेज के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण का दिया संदेश
पीजी कालेज के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण का दिया संदेश
सीहोर। सोमवार को प्रदेश सरकार के मुखिया कमलनाथ की मंशानुसार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और पीजी कालेज के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया इस दौरान पौधा रोपण भी कियाा गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एनएसयूआई के प्रदेश सचिव देवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्म दिन संगठन के द्वारा पूरी सादगी के साथ मनाया गया और इस दौरान विद्यार्थियों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया। श्री ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय को हरा भरा बनाने, पेड़ों को सुरक्षित रखने व पौधों के रखरखाव का पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्व बताया गया।
विचार गोष्ठी के दौरान किए विचार व्यक्त
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव श्री ठाकुर ने पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति एवं विश्व पर इसके दुष्प्रभावों से दुनिया चिंतित है। विशेषज्ञों के अनुसार यही हाल रहा तो इस धरती की आयु केवल 100 वर्ष ही रह जाएगी। इसलिए हम सबको एकजुट होकर इस धरा को बचाना होगा। इसके लिए पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव सर्वेश व्यास ,मनीष मेवाड़ा, सूर्यांश जादौन,यश यादव, तनिश त्यागी, अभिषेक मेवाड़ा, ऋषि विश्वकर्मा ,नरेंद्र धनगर ,साधना कतान ,शिवानी चौहान, राहुल ठाकुर, प्रवेश यादव, कुलदीप दांगी, आकाश बड़ोदिया, राजकुमार बडोदिया, अंकित बडोदिया, कुलदीप ठाकुर, अमित, दीपक, रिधिमा, संतोष, अखिलेश बडोदिया, राहुल आदि बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल थे।