सीहोर न्यूज़ दर्पण क्राइम कवरेज।
अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफतार :-
थाना रेहटी पुलिस ने अमरावत थाना बाड़ी जिला रायसेन निवासी लालभाई पिता संजू गोंड़ उम्र 24 साल को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से छुरा रखे पाये जाने पर गिरफतार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
थाना रेहटी पुलिस ने जमली कोला थाना सुहागपुर जिला होशंगाबाद निवासी सूरज कुमार पिता झांझरी उम्र 22 साल को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से छुरा रखे पाये जाने पर गिरफतार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
सडक दुर्घटना :-
थाना जावर अन्तर्गत आने वाले ग्राम डोडी में इन्डेन गैस कन्टेनर क्रमांक एम.पी.-04-एच.ई.-4396 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये मोटर सायकल में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार अर्जुन सिंह को चोटें आई।
थाना आष्टा अन्तर्गत टोल नाका अमलाहा पर ट्रक क्रमांक एम.पी.-09-एच.एफ.-4652 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये कार क्रमांक एम.पी.-09-एम.झेड़-9999 में टक्कर मार दी, जिससे सिद्वार्थ पिता उमाकांत शामल को चोटें आई ।
उपचार के दौरान 03 की मौत :-
थाना इछावर अन्तर्गत दुर्घटना होने से रोहित पिता सुरेश ठाकुर को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल इछावर भर्ती कराया गया था। उपचार के दौराने रोहित की मृत्यु हो गई। सूचना पर इछावर पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच शुरू कर दी।
थाना रेहटी अन्तर्गत ग्राम बाया पावर हाउस के पास मेने रोड़ पर समनापुर थाना शाहगंज निवासी 30 वर्षीय करणसिंह पिता धरमसिंह की दुर्घटना होने से उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल भोपाल भर्ती कराया गया था। उपचार के दौराने करणसिंह की मृत्यु हो गई। सूचना पर रेहटी पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच शुरू कर दी।
थाना इछावर अन्तर्गत आने वाले ग्राम रामपुरा निवासी 35 वर्षीय सीमाबाई पत्नी संतोष पुरी की कुएॅ के पानी में ड़ुबने से शासकीय अस्पातल इछावर ले जाया गया था। जहॉ पर डॉक्टर ने सीमाबाई को मृत घोषित किया। सूचना पर इछावर पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच शुरू कर दी।