सीहोर न्यूज़ दर्पण क्राइम कवरेज।
आदेश के उल्लंघन पर कार्यवाही :-
थाना रहेटी पुलिस द्वारा किशोर पिता भागचंद्र, कन्हैयालाल पिता कैलाश चंद्रवंशी, निदेश पिता सुमेर सिंह चौहान, शैलेन्द्र चौहान पिता नेपाल चौहान, रविन्द्र जाट पिता करण सिंह, पिन्टू सेन पिता मोहन सेन सर्व निवासी रेहटी को दुकान पर बिना मास्क पहने बैठ कर जिला दण्डाधिकारी सीहोर के आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर भादावी की धारा 188 तथा 71(1)(घ) के तहत कार्यवाही की गई।
सटोरिया गिरफ्तार :-
थाना बुधनी पुलिस द्वारा अवैध रूप से सट्टा लिखते पाये जाने पर माना बुधनी निवासी पुरूपोत्तम पिता सुखलाल उईके को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन व नगदी 500/- रूपये जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार :-
थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा सर्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से लोहे का छुरा रखे पाये जाने पर दीपक पिता स्व. मोर सिंह ठाकुर निवासी श्यामपुर को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
अलग-अलग कारणों से दो की मौत :-
थाना आष्टा अंतर्गत बाबूलाल पिता फूल सिंह उम्र 50 साल निवासी बनखेड़ा की मौत अज्ञात कारणों से हो गई है। आष्टा पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बिलकिसगंज अंतर्गत रचना पति कुंदन विश्वकर्मा उम्र 28 साल निवासी भोजनगर की मौत फॉसी लगाने से हो गई है। बिलकिसगंज पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।