सीहोर : जिले में भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु कोर ग्रुप का गठन
जिले में भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु कोर ग्रुप का गठन
सीहोर 15 अप्रैल,2019
संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा द्वारा जिले में भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए कार्ययोजना के क्रियान्वयन हेतु कोर ग्रुप का गठन किया गया है।
गठित किये गए ग्रुप में अध्यक्ष कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा एवं सदस्यों में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग, उपसंचालक आदिमजाति कल्याण विभाग, प्राचार्य औद्योगिक प्रक्षिक्षण संस्थान, जिला शिक्षा अधिकारी/जिला परियोजना समन्यवक, जिला शहरी विकास अभिकरण, श्रम पदाधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास शामिल हैं।
जिला स्तर पर गठित यह कोर ग्रुप जिले की परिस्थितियों के अनुरुप भिक्षावृत्ति निवारण के लिए प्राप्त कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील है।