नवीन प्रसव केन्द्र उप स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ प्रथम प्रसव
आष्टा – संभागायुक्त श्री कविन्द्रजी कियावद के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 29.11.2020 को क्षेत्रीय विधायक श्री रघुनाथसिंह मालवीय के आतिथ्य में प्रारम्भ किए गऐ प्रसव केन्द्र उप स्वास्थ्य केन्द्र बोरखेड़ा दिनांक 07.12.2020 को प्रथम प्रसव सुरक्षित रूप से कराया गया। श्रीमति राजकुंवर पति बाबूलाल निवासी निपानिया कला का प्रसव संस्था में पदस्थ कु. रीना मालवीय सी.एच.ओ. एवं श्रीमति शकुन्तला मालवीय ए.एन.एम. द्वारा सफलता पूर्वक कराया गया। प्रसव होने से उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ स्टाफ की वरिष्ठ कार्यालय द्वारा प्रशंसा की गई था उनका उत्साह वर्धन किया गया। उक्त जानकारी डॉ. प्रवीर गुप्ता बी.एम.ओ. द्वारा दी गई।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.