सीहोर/आष्टा : भाजपा नेत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर नगर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फूँका पुतला।
भाजपाईयों ने जलाया कमलनाथ का पुतला
आष्टा (नि.प्र.) भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल आष्टा द्वारा आज स्थानीय बड़ा बाजार पर कमलनाथ का पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया। ज्ञात हो कि कल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा म.प्र. की मंत्री ओर अनुसूचित जाति प्रतिनिधित्व करने वाली महिला नेत्री ईमरती देवी के खिलाफ अपमान जनक अमर्यादित एवं अत्यंत निंदनीय भाषा का प्रयोग किया गया।
इसी के परिणाम स्वरूप भाजपा आष्टा ने विरोध स्वरूप कमलनाथ का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने चप्पलों से कमलनाथ के पुतले की पिटाई कर उनके इस बयान की निंदा की। भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि, कमलनाथ हमेशा महिलाओं के साथ अपमान जनक व्यवहार करते आ रहे है। कल उन्होंने मंत्री इमरती देवी के खिलाफ जिस प्रकार आयटम जैसे शब्दों का प्रयोग किया, यह घोर निंदनीय है और भाजपा इसकी कठौर शब्दों में निंदा करती है। जहां हिन्दू धर्म में सनातन परम्परा के अनुसार नवरात्रियों में महिलाओं का विशेष सम्मान किया जाता है, उन्हेंं शक्ति स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है, वहीं कांग्रेस के नेता कमलनाथ कांग्रेस की अनुसूचित जाति की महिलाओ ंके प्रति घृणित मानसिकता को दर्शाता है।