सीहोर : अतिवृष्टि एवं बाढ़ से निपटने के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
अतिवृष्टि एवं बाढ़ से निपटने के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
दूरभाष नं. 07562–226470 पर दे सकते हैं बाढ़ आदि की सूचना
सीहोर 16 जून,2020
कलेक्टर श्री अजय गुप्ता की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन एवं अतिवृष्टि, बाढ़ से निपटने के लिए सुरक्षात्मक उपायों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 138 कार्यालय भू.अभिलेख में 15 जून से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधीक्षक भू.अभिलेख श्री जी.एस.यादव मो. 9826479773 तथा अपरिहार्य कारणों से अवकाश पर होने पर प्रभारी सहायक अधीक्षक भू.अभिलेख श्री हरिशंकर वर्मा सीहोर मो. 9407500870 को नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं. 07562-226470 है। स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इस सिलसिले में कलेक्टर श्री गुप्ता द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
जारी आदेशानुसार आपदा प्रबंधन के समय अपर कलेक्टर सीहोर कार्यालय का दूरभाष नं. 07562.228410 निवास नं. 07562.228250 तथा प्रभारी अधिकारी श्री जी.एस.यादव अधीक्षक भू.अभिलेख सीहोर के कार्यालय का दूरभाष नं. 07562-226470 पर सूचना दी जा सकती है।
नियंत्रण कक्ष में कार्य करने हेतु कर्मचारियों का निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित रहकर कार्य करने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित नियंत्रण कक्ष में कार्य करने वाले कर्मचारियों का ड़यूटी कार्यक्रम 15 जून 2020 से 15 अक्टूबर 2020 तक के वर्षाकालीन अवधि हेतु जारी कर दिया गया है।