भोपाल : 14 जिलों में नए कलेक्टर,थोकबंद तबादले।
भोपाल कलेक्टर बदले, 14 जिलों में नये कलेक्टर
अमित मंकोडी
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार देर रात्रि में 32 आई ए एस अधिकारियों के स्थानान्तरण आदेश जारी किये हैं। इसमें कई जिलों के कलेक्टर्स के स्थानान्तरण भी शामिल हैं। कई जिलोंं में पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान कलेक्टर्स को बदला गया था। उन्हें पुन: कलेक्टर बनाया गया हैं। हाल ही में राज्यपाल भवन में पदस्थ किये गये सागर कमिश्नर मनोहर दुबे के स्थान पर आयुक्त न्रगरीय प्रशासन गुलशन बामरा को सागर कमिश्नर बनाया गया है। भोपाल कलेक्टर सुदाम पी. खांडे को अपर सचिव मंत्रालय तथा छवि भारद्वाज को उप सचिव मंत्रालय को मिशन संचालक के पद पर पदस्थ किया गया हैं। भोपाल कलेक्टर के पद पर अभी पदस्थापना नहीं की गयी है।



