आष्टा- स्वर्णकार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष बनी संगीता सोनी, युवा अध्यक्ष बनी गायत्री सोनी
सीहोर.आष्टा- स्वर्णकार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष बनी संगीता सोनी, युवा अध्यक्ष गायत्री सोनी बनी
आष्टा। स्वर्णकार समाज द्वारा प्रतिवर्ष अजमीढ़ महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस क्रम में नियमानुसार नई कार्यकारिणी का गठन किया जाता है, जो सप्ताह भर होने वाले आयोजनों की तैयारी कर इस आयोजन को सफल बना सके। स्थानीय गीतांजलि गार्डन में स्वर्णकार समाज महिला मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमे पिछले वर्ष की कार्यकारणी भंग कर आय व्यय प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात नई अध्यक्ष चयन हेतु प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती संगीता कैलाश सोनी (बबली) को महिला मंडल का अध्यक्ष चुना गया वही महिला युवा संगठन के लिए श्रीमती गायत्री सोनी (परम्परा) को चुना गया। दोनों की नियुक्ति पर वहां मौजूद ओर समाजजनों ने बधाई दी। इस अवसर हेमलता सोनी, निर्मला सोनी, अर्चना सोनी, दीप्ती सोनी, नीलम सोनी, आरती सोनी, जयश्री सोनी, ऐश्वर्या सोनी, मधु सोनी, सुनीता सोनी, ज्योति सोनी आदि उपस्थित थी।