सोशल ग्रुप फेडरेशन की राष्ट्रीय कान्फ्रेंस मांडवी में हुई संपन्न
आष्टा सोशल ग्रुप को मिला बेस्ट एक्टिविटी पुरूस्कार
आष्टा। श्वेतांबर जैन समाज की अग्रणी संस्था अखिल भारतीय जैन सोशल ग्रुप की 12वीं राष्ट्रीय कान्फ्रेंस 72 जिनालय मांडवी गुजरात में संपन्न हुई, इस भव्य और ऐतिहासिक कान्फ्रेंस में ग्रुप के अध्यक्ष कुलदीप मोना कौचर के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा तीर्थयात्रा, पूजा-भक्ति के साथ-साथ पर्यटन का भी आनंद लिया गया। राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आगाज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष जैन के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य वरघोड़ा था, जिसमें विभिन्न ग्रुपों के सदस्यों द्वारा अलग-अलग थिम पर अपनी प्रस्तुतियां दी। विरायतन के बच्चों की अनुपम व मनमोहक प्र्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए। फेडरेशन के यूथ चैयरमेन अभिषेक सुराना ने बताया कि देश के कोने-कोने से 60 से अधिक ग्रुपों के लगभग 1800 प्रतिनिधियों ने दो दिवसीय कांफ्रेंस में भाग लिया, आष्टा जैन सोशन ग्रुप के अध्यक्ष कुलदीप मोना कौचर, सचिव नीलेश नमिता सुराना को ग्रुप के उत्कृष्ट कार्यो के लिए बेस्ट एक्टिविटी पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त कान्फ्रेंस के दौरान भव्य वरघोड़ा भी निकाला जाता है। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ महामंत्र नवकार के मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ, जिसमें अतिथियों द्वारा भगवान आदिनाथ के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय चैयरमेन संजय नाहर, प्रकाश भटेवरा, राजेन्द्र जैन, तरूण कीमती, आष्टा सोशल ग्रुप के संरक्षक पवन रीना सुराना, सचिव नीलेश नमिता सुराना, अभिषेक दीपा सुराना, आलोक पल्लवी वोहरा, प्रवीण जया वोहरा, नीरज सोनल सुराना, विनोद सारिका वोहरा, अंकुर मिल्का वोहरा आदि मौजूद थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post