आष्टा के निकट सड़क दुर्घटना में खरगोन विभाग संघ प्रचारक श्री पाटीदार का हुआ निधन।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खरगोन विभाग के विभाग प्रचारक श्री अजय जी पाटीदार का मंगलवार दोपहर 12:30 बजे इंदौर-भोपाल हाइवे पर देवास से आष्टा की ओर आते वक्त आष्टा के निकट सेमलीबारी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वे खरगोन के स्वयंसेवक मानस उपाध्याय के साथ आज देवास से आष्टा के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। सेमली बारी में अचानक सामने से दौड़ती आई गाय को बचाने में बाइक का संतुलन बिगड़ने से वे टकराकर गिर गए। गंभीर चोटें आने से दुर्घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। श्री पाटीदार को तत्काल अस्पताल लाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में संघ के पदाधिकारी, स्वयंसेवक, स्थानीय विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय पूर्व जनपद अध्यक्ष दारा सिंह पटेल बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व भाजपा नेता सिविल अस्पताल पहुंचे श्री पाटीदार के शव को शांति वाहन द्वारा उनके निवास स्थान आमला ताश पहुंचाया गया।
आष्टा और जावर थाना पुलिस भी मौके पर रही उपस्थित।