आष्टा नगर के प्रमुख श्रीकृष्ण मंदिरो मे फागोत्सव की शुरुआत हो गई है। रविवार को गंज मे स्थित श्रीजगधीवरधाम राधाकृष्ण मंदिर में फागोत्सव मे श्रद्धालुओ की भीड रही। महिलाओ ने श्रीकृष्ण के भजनो के साथ फूल व गुलाल उडाकर फागोत्सव को हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर आष्टा नगर की महिला मण्डलों द्वारा रंग,गुलाल गुलाब व फूलों से होली खेली, साथ ही नगर की समृद्धि के लिये भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की। सम्पूर्ण वातावरण कृष्ण भक्ति भजनों में सराबोर था,
नृत्य व संगीत ने किया आत्मविभोरः-
होली आई रे कान्हा जी, राधा संग रास रचायो
आज ब्रज में होली है आदि भजनों को महिला मण्डलियों द्वारा प्रस्तुत कर उस पर नृत्य किया। सम्पूर्ण वातावरण ब्रज, वृंदावन व मथुरा की याद दिला रहा था। इस पूरे आयोजन में महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आत्मविभोरता दिखाई। फागउत्सव में महिलाओं ने गुलाल को कान्हा का प्रतीक मान राधा के प्रति प्रेम समर्पण प्रस्तुत किया, वहीं फूलों को राधा का प्रतीक मान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण दिया। खुब गुलाल और पुष्प एक दूसरे पर बिखरें।
यह थी उपस्थित :-
फागोत्सव में श्रीजगदीवरधाम महिला मंडल,सहित अन्य महिला मंडल की महिलॉए भी उपस्थित थी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.