सीहोर.आष्टा- महिला स्वर्णकार समाज ने मनाया फाग उत्सव, नगर के कई मंडलो ने लिया हिस्सा
आष्टा। होली का त्योहार पास आते ही आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। जिसमे मंदिरों में फाग उत्सव सहित कई आयोजन किये जाते है। ऐसे ही स्वर्णकार महिला संगठन ने बड़ा बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में फाग उत्सव एवं फूलडोल का आयोजन किया गया जिसमें नगर के कई महिला मंडलो ने हिस्सा लिया। स्वर्णकार महिला समाज अध्यक्ष श्रीमती संगीता कैलाश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के त्योहार पर प्रतिवर्ष स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव एवं फूलडोल का आयोजन किया जाता है जिसमे समाज के अलावा नगर के कई महिला मंडल को आमंत्रित किया जाता है। आज रामदेव महिला मंडल ओर बजरंग महिला मंडल ने हिस्सा लिया और भजनों की धुन से सभी का मन मोह लिया। इसी के साथ महलओ ने फूल गुलाल से होली खेली ओर होली के भजनों पर नृत्य कर ये आयोजन मनाया। अंत में भगवान की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में स्वर्णकार महिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता कैलाश सोनी, युवा संगठन अध्यक्ष श्रीमती गायत्री रामकिशन सोनी, विजयलक्ष्मी उपाध्याय, आरती सोनी, हेमलता सोनी, रानी सोनी आदि उपस्थित रही।