आष्टा: भाजपा नें जलाया दिग्विजय सिंह का पुतला, धिक्कार सभा आयोजित
आष्टा: भाजपा नें जलाया दिग्विजय सिंह का पुतला, धिक्कार सभा आयोजित
आष्टा भारतीय जनता पार्टी नगर आष्टा द्वारा कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह द्वारा सैना के खिलाफ दिये गये विवादित बयान को लेकर धिक्कार सभा आयोजित की गई। काॅलोनी चैराहा आष्टा पर आयोजित इस सभा में दिग्विजयसिंह का पुतला जलाया गया और दिग्विजयसिंह के खिलाफ नारे लगाये गये। नगर महामंत्री विशाल चैरसिया ने दिग्विजयसिंह को देश का गद्दार कहा, वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष नितीन महाकाल ने कहा कि, दिग्विजयसिंह मानसिक रूप से विकलांग हो गये है, जो सैना से सबूतों की मांग कर रहे है। भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यो से घबरा गई है और कांग्रेसी नेता ओछी मानसिकता के साथ सैना की विश्वसनियता और देशभक्ति पर सवाल उठा रही है। किसी भी स्थिति में युद्ध जैसी इस परिस्थिति में दिग्विजयसिंह के ऐसे बयान सैना के मनोबल को गिराने वाला बयान है और देश के सभी नागरिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओर सेना के द्वारा किये जा रहे मिशन, सर्जिकल स्ट्राईक पर गर्व कर रहा है, वहीं दिग्विजयसिंह जैसे मानसिक रूप से विकलांग हो चुके कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सर्जिकल स्ट्राईक के सबूतों की मांग कर रहे है। कांग्रेस इस समय चुनावी फायदा उठाने के लिये हम सबके लिये गौरवशाली भारतीय सेना पर जो शक की सुई उठा रही है, निश्चित ही वह निंदनीय है और हम दिग्विजयसिंह द्वररा सेना से माफी मांगने की मांग करते है। इस अवसर पर पूर्व मण्डी डायरेक्टर रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद प्रतिनिधि पंकज यादव, आनन्द गोस्वामी, कृपालसिंह मेवाड़ा, अन्तिम बनवट, जगदीश खत्री, सलीम ठेकेदार, बिट्टू शर्मा, नन्नू सोनी, सुरेश परमार, रवि शर्मा, भानू राजपूत, अभिषेक तौमर, दोलत चैधरी, श्याम सोनी, रजत सोनी, खुशीलाल कुशवाह, मुकेश मेवाड़ा, राज खत्री, रोहित सोनी, कमल पाटीदार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज यादव ने किया तथा आभारी रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किया।