आष्टा : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री सोलंकी का हुआ स्वागत।
आष्टा। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय सांसद उम्मीदवार पूर्व न्यायधिश माननीय महेन्द्रसिंह सोलंकी जी के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश परमार के निवास पर भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा दादा के नेतृत्व में भाजपा एवं महिला मोर्चा ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर रायसिंह सैंधव, विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, चुनाव प्रभारी धारासिंह पटेल, संयोजक गजराजसिंह मेवाडा, मंडल अध्यक्ष प्रेम मेवाडा, युवराजसिंह, जयसिंह ठाकुर, विजय खण्डेलवाल, कालापिपल विधानसभा संयोजक शिवनारायण परमार, विनोद कुमार, मंडल महामंत्री धनरूपमल जैन, पूर्व मंडी अध्यक्ष धरमसिंह आर्य, रवि शर्मा, दुलींचद कुशवाह, कार्यालय मंत्री भगवतसिंह मेवाडा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नवदिप कौर, तारा कटारिया, गिरजा कुशवाह, रूपाली चौरसिया, संध्या बजाज, मंजु श्री उपस्थित थे।