प्रदीप प्रगति बनें शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष
आष्टा। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 135 महाविद्यालयों की जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई, जिसमें शासकीय शहीद भगतसिंह महाविद्यालय आष्टा की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर प्रदीप प्रगति को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि शासन द्वारा 135 महाविद्यालयों में से 35 महाविद्यालयों में स्थानीय विधायकों को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया है और बाकी अन्य स्थानों पर पूर्व विधायकों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों का इस समिति में मनोनयन हुआ है। आष्टा के इस एकमात्र महत्वपूर्ण शासकीय महाविद्यालय में प्रदीप प्रगति की नियुक्ति होने से चारों ओर हर्ष है। सुबे में कांग्रेस की सरकार बनने के पश्चात्् शासन स्तर से स्थानीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण नियुक्ति हुई है जिसका सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन द्वारा स्वागत किया गया है। आज अदालत चौराहा पर नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप प्रगति का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। वहीं प्रदीप प्रगति मित्र मंडल द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष का साफा व पुष्पमाला पहनाकर, आतिशबाजी चलाकर और सभी का मुंह मीठा कराकर हर्ष व्यक्त किया गया। सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, कैबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, प्रभारी मंत्री आरिफ अकील के साथ ही प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी का भी आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रगति को बधाई देने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा, नपाध्यक्ष कैलाश परमार, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलादसिंह वर्मा, उपाध्यक्ष खालिद पठान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, पार्षदगण नरेन्द्र कुशवाह, अयाज पठान, सुभाष नामदेव, आतू मौलाना, पार्षद प्रतिनिधि सईद टेलर, अनिल धनगर, नगर के वरिष्ठ समाजसेवी विजय देशलहरा, नोशे खां, आलोक आर्य, शैलेष राठौर, सत्यनारायण कामरिया, लोकेन्द्र बनवट, बीएस वर्मा, राजेन्द्र दरबार, धरमसिंह पटेल, कन्हैयालाल शर्मा, मुकेश आर्य, तेजसिंह पाटीदार, तेजसिंह ठाकुर, डॉ. जवालसिंह, शीतल जैन, खोजेमा सैफी, अभिषेक सुराना, हरिओम सोनी, ओमी साहू, दीपक कंचन, हरीश सोनी, पुनीत ताम्रकार, राजू जैन, राज परमार, राम साहू, श्याम साहू, गणेशप्रसाद शर्मा, तेजसिंह राठौर, संतोष शर्मा, हेमराज कुशवाह, हंसराज कुशवाह, अतुल जेमिनी, सुनील कचनेरिया, राजेश सोनी, बब्बन हाफिज, मृगांक गुप्ता, मोहित कासलीवाल आदि लोग मौजूद थे। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रगति ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री कमलनाथजी एवं उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व सौंपा है उसे मैं पूर्ण निष्ठा व लगन से पूरा करूंगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.