सीहोर.आष्टा- कड़ी मेहनत कर पकड़ा नाबालिग को
आष्टा। कहने को तो पुलिस अन्तर्यामी नही होती लेकिन पुलिस की सूझबूझ से किये कार्य भी आसानी से हल हो जाते है। ऐसा ही एक मामला हाल में घटित हुआ जिसमे पुलिस ने माँ को उनकी बेटी लौटाई साथ ही आरोपी को पकड़ जेल भेजा। जानकारी के अनुसार आष्टा के पास के गाँव की एक नाबालिग लड़की को आरोपी विजेंद्र मेवाड़ा निवासी ग्राम गिराना झांसा देकर साथ ले गया था। तब लड़की के पिता 22 जुलाई को आष्टा थाने में कायमी कराई थी। जिसमे विवेचना कर रहे उप निरीक्षक उपेंद्र पराशर, प्रधान आरक्षक अशोक श्रीवास्तव, महिला आरक्षक सरिता ने मामले की पूरी छानबीन कर विजेंद्र का मोबाइल ट्रेस किया लेकिन ठीक से उसकी लोकेशन नही मिलने पर अपने स्तर से जांच की जिसमे पता लगा कि आरोपी लड़की को लेकर गुजरात के मोरवी में है। जानकारी लगते ही तीनो पुलिसकर्मी मोरवी के लिए रवाना हुए जहां दोनों को ढूंढने पर काफी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर दोनों को पुलिस ने पकड़ा। जिन्हें लेकर आष्टा पहुचे। आष्टा पहुचने पर थाने में विजेंद्र मेवाड़ा के खिलाफ 363, 366, 376, ipc 5/6 पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी विजेंद्र को जेल भेजा गया।