आष्टा: जगदीश्वरधाम श्री राधा कृष्ण मंदिर मे महिला मंडलो के द्वारा मनाया गया फाग उत्सव
आष्टा: जगदीश्वरधाम श्री राधा कृष्ण मंदिर मे महिला मंडलो के द्वारा मनाया गया फाग उत्सव
नगर के भारतीय स्टेट बैंक गंज में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में फार्ग हर्षो उत्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर आष्टा क्षैत्र की महिला मण्डलों द्वारा रंग, गुलाब व फूलों से होली खेली, साथ ही नगर की समृद्धि के लिये भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की। सम्पूर्ण वातावरण कृष्ण भक्ति भजनों में सराबोर था,
नृत्य व संगीत ने किया आत्मविभोरः-
होली आई रे कान्हा जी, राधा संग रास रचायो
आज ब्रज में होली है आदि भजनों को महिला मण्डलियों द्वारा प्रस्तुत कर उस पर नृत्य किया। सम्पूर्ण वातावरण ब्रज, वृंदावन व मथुरा की याद दिला रहा था। इस पूरे आयोजन में महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आत्मविभोरता दिखाई। फागउत्सव में महिलाओं ने गुलाल को कान्हा का प्रतीक मान राधा के प्रति प्रेम समर्पण प्रस्तुत किया, वहीं फूलों को राधा का प्रतीक मान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण दिया। खुब गुलाल और पुष्प एक दूसरे पर बिखरें।
कार्यक्रम में नगर की सभी महिला मण्डल उपस्थित थी।