सिविल अस्पताल की कोरोना कॉम्बेट टीम पूरी तैयारी से कन्नौद रोड पर पहुची,एक परिवार के सदस्यों की, आई खबर के बाद शुरू की जांच,शहर में चर्चा आम। इस परिवार के वरिष्ट सदस्य का इंदौर में चल रहा है ईलाज। स्वास्थ विभाग में मची हल चल।
वही दौलतपुर घाटी पर बनी चेकपोस्ट पर उक्त व्यक्ति के बेटे और बेटी को रोक लिया गया और इंदौर वापस जाने को कहा गया वापस जाने में जब उनके द्वारा असहमति जताई गई तब एस डी ओ पी संजीव पाठक के निर्देश पर मेहतवाड़ा चौकी पुलिस उन्हें फॉलो करके आष्टा के लिए रवाना हुए ,फिलहाल केवल पुलिस ही उन तक पहुची है राजस्व या स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक नदारत दिखाई दी है ,दोनों भाई और बहन को आष्टा शाहिद भगत सिंह कॉलेज में बने कोरेन्टीन किया जाएगा।और सुबह उनके व परिवारजनों के सैंपल भी भेजे जाएंगे।राजस्व को जानकारी मिलते ही दोनों इंदौर से आये सदस्यों को सीहोर में आवासीय में बने क्वॉरेंटाइन किया गया और अन्य सदस्यों को शासकीय कोलाज आष्टा में क्वॉरेंटाइन किया गया है।
हर में आते ही स्वास्थ्य विभाग का अमला सक्रीय हुआ के 15 सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन किया। अधिकृत रूप से तो जानकारी नहीं आई है, लेकिन ऐसा सुन रहे हैं कि एक व्यक्ति पॉजिटिव है, इसके चलते परिवार के सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन किया है। कल सभी के सैंपल किए जाएंगे। कालोनी चौराहा पर निवास करने वाले अपने परिजन के साथ इंदौर के एक चिकित्सालय में स्वंय की डायलिसिस हेतु गए थे। अस्पताल में हुई जांच में उनकों कोरोना पॉजिटिव पाया गया।